खेत मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

punjabkesari.in Monday, Jul 08, 2019 - 04:23 PM (IST)

कपूरथला(महाजन): थाना कोतवाली के गांव बहूई में खेत में काम करने वाले मजदूर की रविवार को सिविल अस्पताल में उपचार दौरान मौत हो गई। ड्यूटी डाक्टर की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शव गृह में पोस्टमार्टम के लिए रख दिया। 

मृतक की पहचान 60 वर्षीय लाल चंद पुत्र मोहिन्द्र सिंह निवासी गांव बहूई के रूप में हुई है। मृतक की माता चरणों ने थाना कोतवाली पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके बेटे को उसकी पत्नी शादी के कुछ देर बाद 30 वर्ष पहले छोड़कर चली गई थी। धीरे-धीरे वह नशों का आदी हो गया व मेहनत-मजदूरी भी करने लगा। गत 5 वर्षों से गांव के किसान के साथ बतौर मजदूर काम करता था। शनिवार रात उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसके साथी उसे सिविल अस्पताल में दवाई दिलाकर घर छोड़ गए। सुबह जब वह उठी तो मेरा बेटा बिस्तर पर नहीं था। जब वह खेत की तरफ गई तो रास्ते में बेहोश पड़ा था। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया जहां उपचार दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामले की जांच कर रहे थाना कोतवाली के ए.एस.आई. परविन्द्र सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल की सूचना पर उन्होंने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरूकर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News