पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट,2 लड़कियों सहित 4 घायल

punjabkesari.in Thursday, Apr 26, 2018 - 07:43 AM (IST)

कपूरथला (मल्होत्रा): घरेलू विवाद व पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट में एक ही परिवार के 4 व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में 2 लड़कियां भी शामिल हैं जिनको उपचार के लिए क्षेत्र निवासियों द्वारा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल में उपचाराधीन अमनदीप कौर पुत्री हरविन्द्र सिंह निवासी मोहल्ला नामदेव कालोनी ने बताया कि उनका क्षेत्र निवासी रिश्तेदारों के साथ पिछले लंबे समय से किसी मकान को लेकर विवाद चल रहा है जो माननीय अदालत में विचाराधीन है। उक्त विवाद को लेकर उनके रिश्तेदार उनसे अक्सर लड़ाई-झगडा करते रहते हैं। आज अचानक 10-12 लोगों जिनके पास तेजधार हथियार थे, ने हमारे घर आकर हमला कर दिया जिसमें वह व उसकी चचेरी बहन जगप्रीत कौर पुत्री नरिंद्र सिंह, चचेरा भाई कंवलवीर सिंह पुत्र मनदीप सिंह तथा घरेलू नौकर निरंजन सिंह जो बोल नहीं सकता, बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Anjna