घर  में करते थे चूरा-पोस्त की खेती, पिता गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Mar 24, 2018 - 11:35 AM (IST)

भुलत्थ,(स.ह.): घर में चूरा-पोस्त की खेती करने के मामले में थाना भुलत्थ की पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज किया है। एस.एच.ओ. बलविंद्र सिंह रंधावा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रणजोध सिंह व उसके पिता चंगा सिंह नंबरदार निवासी गांव लिट्टां ने अपने घर में एक बाग में चूरा-पोस्त की खेती की हुई है। इस सूचना पर पुलिस ने चंगा सिंह के बाग से चूरा-पोस्त के पौधे बरामद किए। उन्होंने बताया कि बाग में कुल 29 पौधे लगे हुए थे, जोकि पुलिस ने उखाड़ कर कब्जे में ले लिए हैं। इन पौधों का भार 2 किलो 900 ग्राम है। 

 

एस.एच.ओ. ने बताया कि घर में पोस्त की खेती करने के मामले में रणजोध सिंह और उसके पिता चंगा सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। चंगा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और 
रणजोध सिंह अभी फरार है।

 

  

Punjab Kesari