रेल इंजन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

punjabkesari.in Monday, Jan 20, 2020 - 10:07 AM (IST)

फगवाड़ा(जलोटा): फगवाड़ा के गांव खेड़ा के पास मेन रेलवे फाटक पर एक बुजुर्ग महिला की रहस्यमयी हालात में रेल इंजन की चपेट में आने से मौत हो गई।

रेलवे पुलिस चौकी फगवाड़ा के इंचार्ज सहायक सब इंस्पैक्टर गुरभेज सिंह ने बताया कि अज्ञात महिला को घायल हालत में सिविल अस्पताल फगवाड़ा लाया गया था जहां उसकी बनी हुई गंभीर हालात को देख उसका इलाज कर रहे सरकारी डाक्टरों ने उसे भावी उपचार हेतु सिविल अस्पताल जालंधर रैफर कर दिया। पीड़ित बुजुर्ग महिला की वहां पर मौत हो गई। पुलिस ने मृतका की लाश को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल के शव गृह भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस अज्ञात मृतका की पहचान नहीं जुटा पाई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News