पिस्तौल के बल पर पेट्रोल पंप पर ऐसे दिया वारदात को अंजाम

punjabkesari.in Wednesday, Jul 20, 2022 - 10:33 AM (IST)

बेगोवाल (राजिंद्र): पुलिस से बेखौफ कार सवार 3 लुटेरों ने बेगोवाल से भोगपुर मार्ग पर बेईं पुल के पास एक पैट्रोल पंप से पिस्तौल के बल पर 5 हजार रुपए लूट लिए। घटना की जानकारी मिलते ही डी.एस.पी. भुलत्थ सुखनिंद्र सिंह व एस.एच.ओ. बेगोवाल रंजोध सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

इस संबंध में पैट्रोल पंप कर्मचारी रजत गुलेरिया निवासी हिमाचल-प्रदेश ने बताया कि वह इसी पैट्रोल पंप पर काम करता है। जब वह वैट्रोल पंप पर वाहनों में ईंधन भर रहे थे तभी बेगोवाल की ओर से एक कार आई। इस कार में 3 युवक थे, जिन्होंने तेल भरने को कहा। जिस पर वह कार्ड मशीन लेने लगा, अचानक कार से उतरे एक युवक ने उस पर पिस्तौल तान दी और इतने में कार से उतरे एक अन्य युवक ने उसकी जेब में हाथ डाला और नकदी निकाल ली, जो 5 हजार रुपए थे। इसके बाद ये युवक भोगपुर की तरफ भाग गए। उधर, इस संबंध में जब एस.एच.ओ. बेगोवाल रंजोध सिंह ने बताया कि इस संबंध में 3 अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News