दम्पति को कनाडा की पी.आर. दिलवाने के नाम पर हड़पे 3.25 लाख

punjabkesari.in Saturday, Jan 18, 2020 - 04:15 PM (IST)

कपूरथला(भूषण): दम्पति को कनाडा की पी.आर. दिलवाने के नाम पर 3.25 लाख  रुपए की रकम हड़पने के मामले में थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ धारा 420, 406, 175 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार लखबीर सिंह पुत्र सतपाल सिंह निवासी गांव बर्थ जिला गुरदासपुर ने एस.एस.पी. सतिंद्र सिंह को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसका लड़का नरेंद्र सिंह 12वीं पास है तथा शादीशुदा है। उसकी पुत्रवधू सुखदीप कौर ने आईलैट्स पास की हुई है तथा वह अपने बेटे व बहू को विदेश भेजना चाहता था। इस दौरान उसका सम्पर्क पिं्रस कुमार पुत्र वीर प्रकाश निवासी अर्बन अस्टेट, कपूरथला के साथ हुआ जिसने उसके बेटे-बहू को कनाडा की पी.आर. दिलवाने के लिए 9 लाख रुपए में सौदा किया। इसके आधार पर उसने 25 मार्च, 2014 को अपने बेटे व बहू का पासपोर्ट, जरूरी दस्तावेज तथा 25 हजार रुपए की रजिस्टे्रशन फीस पिं्रस कुमार को दे दी। इसके बाद प्रिंस कुमार ने उसे बताया कि उसके बेटे व बहू के दस्तावेज कनाडा दूतावास में जमा करवा दिए हैं तथा उसने 2 लाख रुपए की और मांग की।


उन्होंने 2 लाख रुपए की रकम प्रिंस कुमार को 7 अप्रैल, 2014 को दे दी जिसके बाद प्रिंस कुमार ने उसे बताया कि उसके बेटे व बहू का जल्द वीजा आ रहा है, इसलिए बाकी रकम का इंतजाम कर लें। उसने 3 लाख रुपए की और रकम प्रिंस कुमार को दे दी जिसके बाद 5-6 महीने तक उसके बेटे व बहू का वीजा नहीं आया तो उसने पिं्रस कुमार की रकम वापसी का दबाव डाला। पिं्रस कुमार ने उसके बेटे व बहू के पासपोर्ट तथा 2 लाख रुपए वापस कर दिए तथा बाकी 3.25 लाख रुपए की रकम वापस करने से इंकार कर दिया। उसे न्याय के लिए एस.एस.पी. के समक्ष गुहार लगानी पड़ी जिन्होंने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आॢथक अपराध शाखा को जांच के आदेश दिए। जांच के बाद आरोपी पिं्रस कुमार के खिलाफ लगे सभी आरोप सही पाए गए, जिसके आधार पर आरोपी पिं्रस कुमार के खिलाफ थाना सिटी कपूरथला में मामला दर्ज कर लिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News