दंपति ने इंगलैंड भेजने के नाम पर की लाखों की धोखाधड़ी, मामला दर्ज

punjabkesari.in Friday, Mar 23, 2018 - 12:24 PM (IST)

फगवाड़ा (जलोटा): पुलिस थाना सदर में पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है।  इस संबंध में कथित तौर पर धोखाधड़ी का शिकार बने बलदेव सिंह पुत्र हंस राज वासी गांव खाटी तहसील फगवाड़ा ने खुलासा किया है कि उसे इंगलैंड भेजने की कवायद लगा आरोपी दंपति जिसकी पहचान कमलजीत सिंह पुत्र तारू राम, सर्बजीत कौर पत्नी कमलजीत सिंह दोनों निवासी गांव खाटी ने इस संबंध में 12 लाख रुपए का खर्चा बताया।

इसके लिए उसने उन्हें 8,55000 रुपए अदा कर दिए। इसके पश्चात पीड़ित को मानसिक तौर पर उलझाने की खातिर उस पर अदालत में उलटा केस कर दिया गया। पुलिस तफ्तीश में आरोपी दंपति द्वारा धोखाधड़ी करना पाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा-420 आई.पी.सी. के तहत पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर बताए जा रहे हैं। 

Punjab Kesari