धोखाधड़ी के मामले में आरोपी दंपति पुलिस गिरफ्त से बाहर

punjabkesari.in Saturday, Mar 24, 2018 - 11:30 AM (IST)

फगवाड़ा(जलोटा): नगर निगम के डिप्टी मेयर रंजीत सिंह खुराना के साथ जमीन के हुए सौदे को लेकर करीब 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने में पुलिस केस में नामजद किया गया आरोपी दंपति एफ.आई.आर. दर्ज होने के बाद पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहा है। 

पुलिस थाना सिटी के एस.एच.ओ. गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपी दंपति सुरजीत कुमार पुत्र रत्न चंद और मंजीत कौर पत्नी सुरजीत कुमार दोनों निवासी मेहली गेट फगवाड़ा को दर्ज हुए पुलिस केस संबंधी नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद आरोपी अपना पक्ष पुलिस को दे सकते हैं। यदि पुलिस जांच मेंआरोपी दंपति दोषी पाया जाता है तो उसकी तयशुदा कानून के तहत गिरफ्तारी होगी। 

 

गौरतलब है कि शिकायतकत्र्ता डिप्टी मेयर रंजीत सिंह खुराना ने दर्ज करवाए गए पुलिस केस में आरोप लगाया है कि उनके साथ आरोपी दंपति ने बाईपास पर लगती नहर के साथ करीब 13 कनाल जमीन का सौदा 1 करोड़ 10 लाख रुपए में किया। इसके बाद उन्होंने आरोपियों को 10 लाख रुपए की धनराशि अदा कर दी, लेकिन बाद में जानकारी मिली कि जिस जमीन का सौदा किया गया है वह नजूमलैंड श्रेणी में आती है। पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ धारा 420 आई.पी.सी. के तहत पुलिस थाना सिटी में एफ.आई.आर. दर्ज की है। 

Punjab Kesari