फ्रांस की जगह सर्बिया भेजकर हड़पी 6.50 लाख रुपए की रकम

punjabkesari.in Monday, Sep 10, 2018 - 09:28 AM (IST)

कपूरथला(भूषण): फ्रांस की जगह सॢबया भेज कर 6.50 लाख रुपए की रकम हड़पने के मामले में कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस ने एस.एस.पी. के आदेश पर एक महिला सहित 2 फर्जी ट्रैवल एजैंटों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, फिलहाल सर्बिाय भेजे गए व्यक्ति का कोई अता-पता नहीं है। 

वहीं उसका अपने परिजनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। जानकारी के अनुसार सुखविन्द्र कौर पत्नी सुखविन्द्र सिंह निवासी गांव वाटावाली कलां ने एस.एस.पी. कपूरथला सतिन्द्र सिंह को दी शिकायत में बताया कि उसके पति सुखविन्द्र सिंह ने फ्रांस जाने लिए साबी पुत्र जगीर सिंह निवासी गांव डेरा सैयदां तथा जसबीर कौर पत्नी बलकार सिंह निवासी गांव लम्मा जिला जालंधर के साथ 7.50 लाख रुपए में सौदा तय किया था। 

उक्त आरोपियों ने अलग-अलग तिथियों में उस से 6.50 लाख रुपए की रकम ले ली थी तथा 14 दिसम्बर 2017 को उक्त आरोपी उसके पति सुखविन्द्र सिंह को विदेश भेजने के लिए दिल्ली ले गए थे, जहां उन्होंने उसको सर्बिया की फ्लाइट में चढ़ा दिया था। उसके बाद से उसके पति का कोई अता-पता नहीं है। वह जब उक्त आरोपियों से फोन पर संपर्क करती है तो वे टालमटोल करने लगते हैं तथा गाली-गलौच करते हैं। इस पर तंग आकर उसे एस.एस.पी. कपूरथला से न्याय की गुहार लगानी पड़ी जिन्होंने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए जिसके आधार पर दोनों आरोपियों साबी तथा जसबीर कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया, फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

swetha