पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर ठगे लाखों रुपए, मामला दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Jan 01, 2023 - 11:50 AM (IST)

सुल्तानपुर लोधी (तिलकराज): थाना फत्तूढींगा की पुलिस ने पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर 7 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार एस.एस.पी. कपूरथला को दी गई अपनी शिकायत में गुरचरन सिंह पुत्र करतार सिंह और बगीचा सिंह और पुत्र शेर सिंह निवासी गांव अमृतपुर तहसील सुल्तानपुर लोधी जिला कपूरथला ने बताया कि हमारे लड़के पुलिस में भर्ती होने के इच्छुक थे और हमारे गांव की बलबीर कौर पत्नी मक्खण सिंह निवासी गांव मुंडी छन्ना, जो हमें अच्छे तरह से जानती थी और हम उसके साथ अपने लड़कों को भर्ती करवाने की बात की और उसने कहा कि मेरा भाई कुलवंत सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी गांव अली के झुग्गियां हाल निवासी गांव सेठां वाला, जो कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ा हुआ है और उसकी सरकार में अच्छी पकड़ है और वह मेरे घर आया हुआ है और उसके साथ बात कर लें।

जिसके उक्त कुलवंत सिंह अगस्त-2021 को हमें मिला, जिससे हम अपनी लड़कों वरिंद्रजीत सिंह पुत्र गुरचरन सिंह और रजिंद्र सिंह पुत्र बगीचा सिंह को पुलिस में भर्ती करवाने के लिए बात की, जिसने कहा कि आपके लड़कों को पुलिस में भर्ती करवा सकता हूं।

इस दौरान पुलिस में भर्ती करवाने के लिए 12 लाख रुपए की मांग की थी और उससे हमारी बात 10 लाख रुपए में तय हो गई। इसके बाद कुलवंत सिंह को बलबर कौर व उसके लड़के जसबीर सिंह के सामने दोनों लड़कों का 50-50 हजार रुपए दे दिया और इस संबंध में दोबारा उससे बातचीत होती रही।

24 सितम्बर-2021 को कुलवंत सिंह ने फोन करके 2 लाख रुपए की दोबारा मांग की। इस दौरान कुलवंत सिंह ने विभिन्न तरीकों पर हमें हमारे लड़कों को पुलिस में भर्ती करवाने का कह कर 7 लाख रुपए की ठग्गी मारी, जिसकी जांच एस.एस.पी. कपूरथला द्वारा एस.पी. हैड क्वार्टर को सौंपी गई। एस.पी. हैड क्वार्टर द्वारा जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ लगे सभी आरोप सही पाए जाने पर उक्त आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash