दुल्हे ने कुछ यूं यादगार बनाई अपनी शादी(Watch Pics)

punjabkesari.in Sunday, Dec 16, 2018 - 02:55 PM (IST)

कपूरथलाःआज के दौर में विवाह के दौरान लोग कुछ अलग करके इसे  यादगार बनाना चाहते हैं। यहां शादियों में हैलीकॉप्टर से दुल्हन लाना फैशन बन गया है।

वहीं कपूरथला का एक युवक सादे तरीके से ट्रैक्टर पर दुल्हन लेकर आया। कपूरथला के गांव शेरपुरदोना के  रहने वाले लवप्रीत सिंह  ने कहा कि वह किसान का बेटा है। ट्रैक्टर उनके खेतों का राजा है।

उसे शोक था कि वह अपनी दुल्हन की डोली ट्रैक्टर पर लेकर आए। उसकी यह इच्छा पूरी भी हो गई। उसके इस कदम से उसकी पत्नी भी खुश है।  

swetha