खेत में काम करते समय किसान को सांप ने डंसा

punjabkesari.in Tuesday, Jul 16, 2019 - 09:52 PM (IST)

कपूरथला (महाजन): गांव लखन कलां में खेत में काम कर रहे किसान को सांप ने डंस लिया। जिसके कारण उसके स्वास्थ्य को बिगड़ता देख उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज करवा रहे परमजीत सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी गांव लखन कलां के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि वह धान के खेत में काम कर रहा था। इस दौरान उसे सांप ने डंस लिया। उसे तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पर इमरजैंसी वार्ड में भर्ती कर उसका इलाज चल रहा है।

Mohit