11वीं की छात्रा को शादी का झांसा देकर किया अगवा

punjabkesari.in Sunday, Jul 15, 2018 - 08:20 AM (IST)

कपूरथला(भूषण): एक नाबालिग स्कूली छात्रा को अगवा करने के मामले में थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल लड़की व आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा है। 

जानकारी के अनुसार कपूरथला निवासी एक महिला ने थाना सिटी पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी 16 वर्ष की नाबालिग लड़की जोकि 11वीं कक्षा की छात्रा है, 13 जुलाई को दोपहर 12 बजे घर से स्कूटी लेकर बाजार के लिए निकली थी, जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो उसे काफी स्थानों पर ढूंढा लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। वहीं जाते समय उसकी लड़की ए.टी.एम. कार्ड भी अपने साथ ले गई है। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसे शक है कि उसे कोई लड़का शादी करवाने का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया है। थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने शिकायकत्र्ता महिला की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News