दहेज देने से इंकार करने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

punjabkesari.in Saturday, Sep 14, 2019 - 01:07 PM (IST)

कपूरथला(भूषण): विवाहिता को दहेज की खातिर मारपीट कर घर से बाहर निकालने के मामले में थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने एक महिला सहित 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी अनुसार कपूरथला से संबंधित एक विवाहित महिला ने एस.एस.पी. कपूरथला सङ्क्षतद्र सिंह को बताया कि उसकी शादी परविंद्र सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी शाहमार कंडा कुरुक्षेत्र के साथ 24 नवम्बर, 2016 को हुई थी। शादी के कुछ समय के बाद ही उसके पति ने अपने पिता जसवंत सिंह पुत्र ईशर सिंह तथा माता दर्शन कौर के साथ मिलकर मारपीट करनी शुरू कर दी तथा उससे दहेज की मांग की। उसके माता-पिता ने पहले ही शादी में काफी रकम खर्च की थी। जब उसने तीनों की मांग को पूरा करने से इंकार कर दिया तो मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया जिस कारण उसे एस.एस.पी. के समक्ष गुहार लगानी पड़ी। एस.एस.पी. ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए वूमैन सैल को जांच के आदेश दिए। जांच के दौरान आरोपी पति परविंद्र सिंह, ससुर जसवंत सिंह तथा सास दर्शन कौर के खिलाफ आरोप सही पाए गए जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News