दोस्तों के घर रखी पार्टी से वापिस आ रहे नौजवान की संदिग्ध हालातों में मौत

punjabkesari.in Sunday, Aug 09, 2020 - 06:49 PM (IST)

कपूरथला (भूषण/मल्होत्रा): नजदीकी गांव जवालापुर में अपने दोस्तों के घर पार्टी करने गए रेल कोच फैक्टरी से संबंधित एक नौजवानों की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। जिसको लेकर मृतक के पिता की शिकायत पर थाना सदर कपूरथला की पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। नामजद किए गए आरोपियों में एक अज्ञात आरोपी भी शामिल है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 

जानकारी के अनुसार रेल कोच फैक्टरी निवासी तरसेम सिंह पुत्र फकीर सिंह ने थाना सदर कपूरथला की पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसका लड़का जतिन्दरपाल सिंह उर्फ चिंटू(आयु करीब 24 वर्ष) जो कि इंजीनियरिंग का डिप्लोमा करता है, गत शाम अपने दोस्त मनप्रीत सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी गांव सैदोवाल व जसमीत सिंह पुत्र सरबजीत सिंह निवासी गांव जवालापुर के कहने पर उन्होंने गांव जवालापुर में गया था। जहां इन सभी ने अपने पुराने दोस्तों लवप्रीत सिंह निवासी गांव संघर कोटियां जंडियाला जिला अमृतसर व करनदीप सिंह निवासी जंडियाला जिला अमृतसर को भी बुलाया हुआ था। जिस दौरान वहां एक अज्ञात नौजवान भी बैठा हुआ था। जहां इन्होंने पार्टी का प्रोग्राम रखा था। देर रात को जब उसका लड़का घर नहीं आया, तो उसके छोटे बेटे ने जतिन्दरपाल सिंह उर्फ चिंटू को फोन किया, परंतु उसने फोन नहीं उठाया। 

जिसके बाद जब उसके लड़के ने जतिन्दरपाल सिंह के संबंध में मनप्रीत सिंह को फोन करके पूछा, तो मनप्रीत सिंह ने उसको बताया कि वह अपने बाइक पर जतिन्दरपाल सिंह के बाइक के पीछे जाकर उसको छोड़ने जा रहा था, कि इस दौरान उसका एक्सीडैंट हो गया। जिस दौरान जतिन्दरपाल सिंह उर्फ चिंटू गंभीर रुप में घायल हो गया। अब वह उसको अपने साथियों को साथ लेकर सिविल अस्पताल कपूरथला गए है, जब वह अपने नजदीकी रिश्तेदारों के साथ सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचा, तो उसके लड़के जतिन्दरपाल सिंह उर्फ चिंटू को ड्यूटी पर मौजूद डाक्टरों ने मृतक करार दे दिया था। उसने देखा कि उसके लड़के जतिन्दरपाल सिंह उर्फ चिंटू के सिर के पीछे चोट के निशान थे और खून भी बह रहा था। 

तरसेम सिंह ने आरोप लगाया कि उसके लड़का उक्त पांचों आरोपियों ने कतल किया है। घटना की सूचना मिलते ही डी.एस.पी. सब डिवीजन सतनाम सिंह व एस.एच.ओ. सदर इंस्पैक्टर गुरदयाल सिंह मौके पर पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पांचों आरोपियों के खिलाफ कतल का मामला दर्ज कर लिया गया है। जिनकी तलाश जारी है। इस संबंध में डी.एस.पी. सब डिवीजन सतनाम सिंह ने बताया कि मृतक नौजवान की लाश का रविवार को डाक्टरों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया है और उसकी लाश वारिसों के हवाले कर दी गई है, वहीं सदर पुलिस ने मृतक नौजवान का सड़क किनारे गिरा बाइक बरामद कर लिया है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News