जमीनी विवाद को लेकर बुजुर्ग ने की आत्महत्या

punjabkesari.in Monday, Aug 13, 2018 - 10:02 AM (IST)

फगवाड़ा(जलोटा): फगवाड़ा में जमीन के एक प्लाट को लेकर चल रहे विवाद के परिपेक्ष्य में एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा जहर निगल आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस थाना सतनामपुरा की पुलिस टीम ने बताया कि मृतक की पहचान पाल सिंह पुत्र तेजा सिंह वासी न्यू सतनामपुरा फगवाड़ा के रूप में हुई है। उसका कुछ लोगों के साथ जमीन के एक प्लाट को लेकर विवाद चल रहा था। उन्हीं लोगों से दुखी होकर पाल सिंह ने कथित तौर पर आत्महत्या की है। 

पुलिस थाना सतनामपुरा में दर्ज करवाए गए बयान में मृतक पाल सिंह की पुत्री सुखजीत कौर पत्नी प्यारा लाल वासी ग्रीन लैंड कालोनी फगवाड़ा ने बताया कि उसके पिता ने आरोपियों सर्बजीत सिंह पुत्र मोहिन्द्र सिंह, उसकी धर्मपत्नी सुखजीत कौर, गुरदर्शन लाल पुत्र चरण दास वासी कोटरानी व एक प्रॉपर्टी कारोबारी रजिन्द्र शर्मा वासी मानव नगर एवं कुछ अन्य अज्ञात लोगों के रवैए से त्रस्त व दुखी हो आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने उक्त चारों आरोपियों सहित इनके अज्ञात साथियों के विरुद्ध धारा 306 आई.पी.सी. के तहत पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं।  

swetha