एन.आर.आई. के प्लाट पर कब्जा कर बनाई चारदीवारी

punjabkesari.in Monday, Sep 17, 2018 - 12:28 PM (IST)

कपूरथला (भूषण): कनाडा में रह रहे एक एन.आर.आई. के प्लाट पर कब्जा करके चारदीवारी करने तथा उस पर लोहे का गेट लगाने के मामले में थाना एन.आर.आई. कपूरथला की पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ धारा 447, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

जोगिंद्र सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी गांव पाशटा थाना रावलपिंडी ने ए.डी.जी.पी. एन.आर.आई. पंजाब को दी शिकायत में बताया कि वह कनाडा में रहता है। उसके गांव पाशटा में स्थित 7 मरले के प्लाट पर जोगा सिंह पुत्र जोङ्क्षगद्र सिंह तथा उसके लड़के गुरमिंद्र सिंह ने उस समय कब्जा करके चारदीवारी करवाने के बाद लोहे का गेट लगा लिया, जब वह कनाडा वापस चला गया था। जिस पर न्याय के लिए ए.डी.जी.पी. एन.आर.आई. को शिकायत दी। जिन्होंने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना एन.आर.आई. कपूरथला के एस.एच.ओ. को जांच के आदेश दिए। जांच के बाद आरोपी जोगा सिंह तथा गुरमिंद्र सिंह के खिलाफ लगे सभी आरोप सही पाए गए। जिसके आधार पर जोगा सिंह तथा गुरमिंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

bharti