सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल

punjabkesari.in Sunday, Mar 26, 2023 - 02:53 PM (IST)

सुल्तानपुर लोधी : सुल्तानपुर लोधी के तलवंडी चौधरियां मार्ग पर एक सड़क हादसे में एक बुलेट मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हुआ है। महीजीतपुर गांव का रहने वाला युवराज सिंह और चेतन सिंह निवासी गांव मेवा सिंह वाला दोनों बुलेट बाइक पर सवार होकर आज दोपहर 2 बजे के करीब गांव मेवा सिंह वाला की तरफ जा रहे थे। 

इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में जख्मी हुए दोनों नौजवानों को सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी दाखिल करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू कर दिया था लेकिन युवराज सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी महीजीतपुर की हालत नाजुक होने के कारण उसे ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे जालंधर के निजी अस्पताल में रैफर कर दिया गया। यहां पर उसको मृत घोषित कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि युवराज सिंह मोमी माता-पिता का इकलौता पुत्र था और वह गांव मेवा सिंह वाला के पास एक गैरेज पर काम करता था। उसकी मौत की खबर सुनते ही गांव महीजीतपुर में शोक की लहर है जबकि चेतन सिंह का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

News Editor

Kalash