PCS अधिकारियों की हड़ताल खत्म, सरकारी कार्यालयों में लौटी रौनक

punjabkesari.in Thursday, Jan 12, 2023 - 11:32 AM (IST)

कपूरथला : प्रदेश में लुधियाना के रीजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी (आर.टी.ए.) की विजीलैंस द्वारा की गई गिरफ्तारी के पश्चात से ही पंजाब के पी.सी.एस. अधिकारियों ने रोष पूर्वक कामकाज ठप्प करके हड़ताल पर बैठ गए, जो दोपहर करीब 2 बजे तक खत्म हो पाई।

गौरतलब है कि इन अधिकारियों के हड़ताल पर जाने से सरकारी कामकाज बड़े स्तर पर प्रभावित होते देख तथा लोगों को पेश आ रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री मान ने चेतावनी देते हुए बुधवार को 2 बजे तक हड़ताल खत्म करने का समय देते हुए ड्यूटी ज्वाइन करने का अल्टीमेट दे दिया था, जिसको लेकर पी.सी.एस. अधिकारी दुविधा में पड़ गए।

गौर हो कि बुधवार की सुबह सी.एम. भगवंत सिंह मान ने एक आदेश जारी किया। अपने आदेश में उन्होंने कहा था कि उनके ध्यान में आया है कि कुछ अधिकारी ड्यूटी ज्वाइंन नहीं कर रहे और हड़ताल पर हैं। वे सरकारी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के चार्ज में उठाए गए सख्त कदम से खफा हैं। वहीं सी.एम. ने अपने आदेश में स्पष्ट लिखा था कि जो भी अधिकारी बुधवार 2 बजे तक अपनी ड्यूटी ज्वाइन नहीं करता, उसे सस्पेंड कर दिया जाएगा। उसकी अनुपस्थिति गैर जिम्मेदार मानी जाएगी, तो इस पीरियड में ब्रेक ऑफ सर्विस माना जाएगा।

उल्लेखनीय है कि बुधवार की दोपहर 2 बजे के उपरांत पी.सी.एस. अधिकारियों की हड़ताल खत्म होने के चलते सरकारी कार्यालयों में लोगों की रौनक लौटती नजर आई। लोग अपने जरूरी दस्तावेजों संबंधी कामकाज करवाने के लिए आने लगे। हालांकि यह सिलसिला शाम 5 बजे तक ही जारी रहा। 5 बजे के बाद सभी सरकारी कार्यालय बंद हो गए।

वहीं पी.सी.एस. एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत ओबराय व एस.डी.एम. लाल विश्वास बैंस ने कहा कि हम हड़ताल पर नहीं थे, केवल मास लीव पर थे। कुछ पुरानी मांगें काफी समय से अटकी हुई थी, जिन्हें मुख्यमंत्री व उनके प्रिंसीपल सचिव वेणु प्रसाद के समक्ष रखा गया। सरकार से उनकी मुश्किलें हल होने के आश्वासन मिलने के उपरांत सभी ड्यूटी ज्वाइंन कर रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News