हुल्लड़बाजी के आरोप में 5 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Friday, Mar 23, 2018 - 02:10 PM (IST)

फगवाड़ा(जलोटा): फगवाड़ा पुलिस थाना सदर की टीम ने गांव खजूरला के पास स्थित एक ढाबे के परिसर में हुल्लड़बाजी करने के आरोप में 5 आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान सुखजिन्द्र सिंह पुत्र सरबण सिंह, मनजिन्द्र सिंह पुत्र सरबण सिंह, नवप्रीत सिंह पुत्र तलविन्द्र सिंह सभी वासी धालीवाल दोना पुलिस थाना सदर कपूरथला, कुलविन्द्र सिंह पुत्र गुरपाल सिंह वासी जिला फिरोजपुर व हरप्रीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह वासी जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है। इनके खिलाफ धारा 160,148,149 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Punjab Kesari