15 गांवों के जरूरतमंद परिवारों को दिए 5-5 मरले के प्लाट

punjabkesari.in Saturday, Sep 14, 2019 - 10:35 AM (IST)

सुल्तानपुर लोधी(धीर): पंजाब सरकार की ओर से पंजाब के लोगों के साथ किए सभी वायदे पूरे किए जाएंगे व लोगों को प्रत्येक प्रकार की सुविधा प्रदान की जाएगी। ये शब्द विधायक नवतेज सिंह चीमा ने गरीब और जरूरतमंद 15 गांवों के परिवारों को 5-5 मरले के प्लाट देते वक्त कहे। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों के पास रहने के लिए बहुत कम जगह थी उनको पंजाब सरकार की ओर से जगह मुहैया की गई है। गत अकाली-भाजपा सरकार ने गरीब परिवारों को झूठे सब्जबाग दिखाए हैं और किसी भी जरूरतमंद को लोक भलाई स्कीमों का लाभ नहीं मिला। उन्होंने बताया कि गरीब परिवारों को घर बनाने के लिए सरकार की ओर से राशि भी मुहैया की जा रही है और जरूरतमंद परिवारों के खातों में जल्द ही रुपए आ जाएंगे। 

विधायक चीमा ने कहा कि 550वें प्रकाशोत्सव को समर्पित समूह क्षेत्र का विकास जंगी स्तर पर हो रहा है और चल रहे समूह कार्य तय समय अनुसार सम्पन्न करवाए जाएंगे। एस.डी.एम. नवनीत कौर बल ने कहा कि सरकार की ओर से दी जा रही लोक भलाई स्कीमों को पारदर्शी ढंग से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है और प्रत्येक को इसका लाभ दिया जा रहा है। इस मौके पर पंचायत समिति चेयरमैन रजिन्द्र सिंह तकियां, बी.डी.पी.ओ. गुरप्रताप सिंह गिल, तहसीलदार सीमा सिंह, नरिन्द्र सिंह जैनपुर जिला परिषद मैंबर, परविन्द्र सिंह पप्पा सचिव प्रदेश कांग्रेस, दीपक धीर राजू सचिव प्रदेश कांग्रेस, नगर कौंसिल अध्यक्ष अशोक मोगला, मंगल भट्टी वाइस चेयरमैन, सुरजीत सिंह, बलदेव सिंह रंगीलपुर, गगनदीप सिंह बाजवा आदि उपस्थित हुए। 

Edited By

Sunita sarangal