5 ग्राम हैरोइन सहित एक काबू

punjabkesari.in Wednesday, Aug 14, 2019 - 10:57 AM (IST)

सुभानपुर(सतनाम): थाना सुभानपुर की पुलिस ने गश्त दौरान एक व्यक्ति को हैरोइन सहित काबू किया है। थाना प्रमुख कुलवंत सिंह ने बताया कि शरारती तत्वों की तलाश में एस.आई. हरजिन्द्र सिंह, ए.एस.आई. बख्शीश सिंह सहित पुलिस पार्टी गश्त कर रहे थे, तो जब पुलिस पार्टी डेरा लुबाणियां डोगरांवाल को जाती लिंक सड़क पर पहुंची, तो एक व्यक्ति पैदल आ रहा था, जिसने पुलिस पार्टी को देखकर जेब में रखे मोमी लिफाफा जमीन पर फैंक दिया।

पुलिस पार्टी ने संदेह के आधार पर उक्त व्यक्ति को काबू कर जब लिफाफा खोल कर देखा, तो उसमें से 5 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। उक्त व्यक्ति की पहचान कशमीर सिंह पुत्र मुनशा सिंह निवासी जगजीत नगर हमीरा के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ थाना सुभानपुर में मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई की जा रही है। 


 

swetha