5 किलो गांजा व 190 नशीले कैप्सूलो सहित दो काबू

punjabkesari.in Saturday, Aug 17, 2019 - 10:23 AM (IST)

फगवाड़ा(आर.डी. रामा): सी.आई.ए. स्टाफ फगवाड़ा की पुलिस पार्टी की ओर से दो अलग-अलग जगहों पर नाकाबंदी के दौरान पांच किलो गांजा और 190 कैप्सूलों सहित दो व्यक्तियों को काबू किया है।

सी.आई.ए. इंचार्ज परमजीत सिंह ने बताया कि राम दास उर्फ प्रिंस पुत्र इकबाल सिंह निवासी मनोहर नगर पुरी लायन लुधियना को सामने स्टैन आटो नजदीक हेयर पैलेस से काबू करके उससे 5 किलो गांजा प्राप्त किया, जब कि जतिन्दर उर्फ कालू पुत्र पुत्र रोशी निवासी नजदीक ई.एस.आई. अस्पताल छज्ज कालोनी फगवाड़ा को टी-प्वाइंट ओंकार नगर फगवाड़ा से 190 नशीले कैप्सूलों सहित गिरफ्तार करके दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News