हैरोइन पीते 2 काबू

punjabkesari.in Monday, Jun 11, 2018 - 12:03 PM (IST)

फगवाड़ा (जलोटा): फगवाड़ा सिटी पुलिस की टीम ने स्थानीय होशियारपुर रोड पर स्थित श्मशानघाट पर अवैध नशीली हैरोइन पीते 2 आरोपियों को काबू किया है। इनकी पहचान संजीव उर्फ संजू पुत्र कुलवर्धन लाल वासी मोहल्ला पलाही गेट फगवाड़ा व हुसन लाल उर्फ जोनी पुत्र प्रीतम लाल वासी मोहल्ला तरखाना वाली गली पलाही गेट फगवाड़ा के रूप में हुई है। 

 

फगवाड़ा पुलिस के इंचार्ज एस.पी. पी.एस. भंडाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत पुलिस केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच के दौरान खुलासा हुआ है कि आरोपी संजीव उर्फ संजू के खिलाफ इससे पूर्व पुलिस थाना सदर में धारा 302 आई.पी.सी. के तहत पुलिस केस रजिस्टर हुआ है। इसी तर्ज पर आरोपी हुसन लाल उर्फ जोनी के खिलाफ इससे पहले एन.डी.पी.एस. एक्ट, गैम्बङ्क्षलग एक्ट आदि के तहत पुलिस केस दर्ज हुए हैं।  

Punjab Kesari