60 बोतलें अवैध शराब सहित 2 महिलाएं गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Jul 20, 2019 - 09:51 AM (IST)

कपूरथला(भूषण): सी.आई.ए. स्टाफ कपूरथला की पुलिस ने 60 बोतलें अवैध शराब सहित 2 महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार एस.एस.पी. सङ्क्षतदर सिंह के आदेशों पर जिला भर में चल रही अपराध विरोधी मुहिम के तहत एस.पी. नारकोटिक्स मनप्रीत सिंह ढिल्लों तथा डी.एस.पी. नारकोटिक्स सतनाम सिंह की निगरानी में सी.आई.ए. स्टाफ कपूरथला के इंचार्ज इंस्पैक्टर बलविंदर पाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ गांव मुश्कवेद के नजदीक नाकाबंदी की हुई थी।

इस दौरान एक मुखबिर ने पुलिस टीम को सूचना दी कि रेनू उर्फ बॉवी पत्नी अशोक कुमार निवासी गांव मुश्कवेद अपने घर में अवैध शराब बेचती है। जिस पर सी.आई.ए. टीम ने महिला पुलिस को साथ लेकर जब मौके पर छापामारी की तो उक्त महिला को 35 बोतलें अवैध शराब सहित गिरफ्तार कर लिया। उक्त महिला आरोपी ने खुलासा किया कि वह लंबे समय से शराब बेचने का धंधा करती है। वहीं दूसरी ओर सी.आई.ए. स्टाफ की टीम ने महिला पुलिस के साथ छापामारी कर सुरिंदर कौर पत्नी लव सिंह निवासी गांव मुश्कवेद को 25 बोतलें अवैध शराब सहित गिरफ्तार कर लिया। दोनों महिला आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया गया है।
 

swetha