‘नौजवानों को खेलों की ओर प्रोत्साहित करके नशों को खत्म किया जा सकता है’

punjabkesari.in Monday, Jul 16, 2018 - 11:21 AM (IST)

सुल्तानपुर लोधी(धीर): नशों के खिलाफ शुरू मुहिम में सभी राजनीतिक, धार्मिक व सामाजिक जत्थेबंदियों द्वारा ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब से विशाल मशाल मार्च निकाली गई।

इसमें स्थानीय हलका विधायक नवतेज सिंह चीमा, विधानसभा के विरोधी पक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैहरा, एस.जी.पी.सी. के मैंबर जत्थे. जरनैल सिंह डोगरांवाल, संत समाज के पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल आदि की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में कांग्रेसी, अकाली व आम आदमी पार्टी के नेता शामिल हुए। इस दौरान विधायक नवतेज सिंह चीमा ने कहा कि नशों के दिन अब पंजाब में से खत्म हो चुके हैं। क्योंकि कैप्टन सरकार ने नशों को हर हालत में खत्म करने की शपथ ली हुई है।  

विधानसभा के विरोधी पक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा कि नशों के कोढ़ को पंजाब में से खत्म करने के लिए एकजुट होने की जरूरत है। नौजवानों को रोजगार चाहिए, ताकि वे नशों की दलदल में से बाहर निकलकर अपना उज्ज्वल  भविष्य बना पाएं। उन्होंने कहा कि यह नशा कोई दो-चार महीनों से नहीं आया, बल्कि यह लंबे समय से है।

जिस पर अब सभी को मिलकर काबू पाना होगा। संत समाज के संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि नौजवानों को खेलों व कारोबार की ओर प्रोत्साहित करने की जरूरत है। जिसके साथ हम नशे को खत्म कर सकते हैं। इस अवसर पर प्रदेश पंजाब सचिव परविंद्र सिंह पप्पा, दीपक धीर, विनोद गुप्ता, सज्जन सिंह चीमा, गुरदयाल सिंह खालसा, आसा सिंह विर्क, संजीव मरवाहा, चरण सिंह बुह, जगपाल सिंह चीमाव अन्य सदस्य उपस्थित थे। 

swetha