नाबालिगा को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी को भेजा जेल

punjabkesari.in Wednesday, Sep 18, 2019 - 09:29 AM (IST)

कपूरथला(भूषण): एक नाबालिग लड़की को अगवा कर बाद में उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में थाना बेगोवाल की पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छापामारी दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 जानकारी अनुसार एक महिला ने थाना बेगोवाल की पुलिस को बताया कि 16 सितम्बर 2019 की सुबह 5 बजे उसने देखा कि उसकी 16 वर्ष की लड़की घर में नहीं थी जिसकी उसने अपने तौर पर तलाश की परंतु कुछ पता नहीं चला। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि सतपाल सिंह पुत्र जीरा निवासी वार्ड नंबर-2 बेगोवाल उसकी लड़की को परेशान करता था। वह उसको बरगला कर अगवा कर ले गया है। जिस पर थाना बेगोवाल के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर सुखदेव सिंह ने मामले की जांच करते हुए एक सूचना के आधार पर आरोपी सतपाल सिंह को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर अगवा की गई लड़की को बरामद कर लिया। मैडीकल जांच के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी सतपाल सिंह ने अगवा की गई लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। उसको पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

swetha