विवाह का झांसा देकर नाबालिगा से दुष्कर्म

punjabkesari.in Wednesday, Feb 12, 2020 - 04:23 PM (IST)

कपूरथला(भूषण): एक नाबालिग लड़की को विवाह का झांसा देकर अगवा कर उसे दुष्कर्म का शिकार बनाने के मामले में थाना सदर कपूरथला की पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश में छापामारी जारी है।

जानकारी के अनुसार एक प्रवासी महिला ने थाना सदर कपूरथला की पुलिस को बताया था कि वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली है तथा नजदीकी गांव में मेहनत-मजदूरी करती है। उसकी 14 वर्ष की लड़की को संतोष राम निवासी हटीया बिहार जोकि गांव औजला झोगी में मजदूरी करता है, अपने साथ विवाह का झांसा देकर किसी अज्ञात स्थान पर ले गया था, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News