नशीला पदार्थ खिलाकर विवाहित महिला को बनाया हवस का शिकार

punjabkesari.in Saturday, Jan 19, 2019 - 09:59 AM (IST)

कपूरथला(भूषण): एक विवाहिता महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उससे दुष्कर्म करने तथा बाद में उसके पति द्वारा विदेश से भेजी गई लाखों रुपए की रकम हड़पने के मामले में थाना भुलत्थ की पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना को अंजाम देने वाला आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गांव मूसाखेल महमदपुर थाना भुलत्थ से संबंधित एक महिला ने एस.एस.पी. सतिंदर सिंह को बताया कि उसकी शादी करीब 15 वर्ष पहले हुई थी।

 उसका पति विगत कई वर्षों से इटली में रहता है । वह गांव में अपने 2 बच्चों के साथ रहती है। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसके पड़ोस में सेना से रिटायर्ड होकर आया विक्रम सिंह नाम का व्यक्ति रहता था । उसका उनके घर आना-जाना था, लेकिन इसी दौरान उसने एक साजिश के तहत वर्ष 2014 में उसको धोखे से नशीली चीज खिला दी तथा उसकी इच्छा के बिना उसके साथ अवैध संबंध बना लिए। जब उसने इसका विरोध किया तो विक्रम सिंह उसके परिवार को मार डालने की धमकियां देने लगा तथा यह भी कहने लगा यदि उसने उसके साथ लगातार अवैध संबंध न बनाए तो उसके विदेश में रहते पति का भी कत्ल करवा देगा। इस पर वह डर गई, जिस दौरान आरोपी विक्रम सिंह उससे हर 15 दिन बाद अवैध संबंध बनाने लगा।

 जिस दौरान उसका पति उसको विदेश से जो भी रकम भेजता था उसको विक्रम सिंह धमकियां देकर छीन लेता था। जिसके कारण वह बेहद परेशान रहने लगी। उससे 50 से 60 लाख रुपए की रकम हड़प ली। इसी दौरान 3 दिसम्बर 2018 को जब उसका पति विदेश से घर आया तब आरोपी विक्रम सिंह उसके घर में था तथा वह बेहद डरी हुई हालत में बैठी हुई थी। जब उसके पति ने उसको डरने का कारण पूछा तो विक्रम सिंह मौके से भाग निकला। उसने अपने पति को सारी बात बताई। जिसको लेकर उसने न्याय के लिए एस.एस.पी. के समक्ष गुहार लगाई। उन्होंने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए डी.एस.पी. भुलत्थ दविंदर सिंह संधू को जांच के आदेश दिए। जांच के दौरान आरोपी विक्रम सिंह पर लगे सभी आरोप तथा नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने के आरोप सही साबित हुए।  

swetha