आवारा कुत्तों के काटने से स्कूली बच्चा घायल

punjabkesari.in Tuesday, Jul 17, 2018 - 09:09 PM (IST)

कपूरथला (मल्होत्रा): स्कूल से वापस अपने घर लौट रहे एक बच्चे को आवारा कुत्तों ने काट लिया जिससे पारिवारिक सदस्यों ने कपूरथला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

जानकारी अनुसार सिविल अस्पताल में उपचाराधीन वनिश पुत्र पवन कुमार निवासी सुल्तानपुर लोधी के चाचा ने बताया कि उसका भतीजा आज दोपहर स्कूल की पढ़ाई खत्म कर वापस अपने घर लौट रहा था कि रास्ते में कुछ आवारा कुत्तों ने उसे पकड़ कर बुरी तरह से घायल कर दिया जिसे उपचार के लिए सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

swetha