पैसों की तंगी से जूझ रहे युवक ने निगला जहरीला पदार्थ

punjabkesari.in Wednesday, Jun 12, 2019 - 04:22 PM (IST)

कपूरथला(महाजन): आर्थिक तौर पर परेशानी को लेकर भुलत्थ के वार्ड नं.-2 के युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया जिसे भुलत्थ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए डाक्टर ने कपूरथला के सिविल अस्पताल रैफर कर दिया।

सिविल अस्पताल कपूरथला में इलाज करवा रहे मङ्क्षनद्र की पत्नी पपली ने बताया कि उसका पति मजदूरी का काम करता है। वह पिछले कई महीनों से पैसे की तंगी के चलते तनाव में रह रहा था जिसके चलते उसने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसने बताया कि वह अपनी दवाई लेने गई हुई थी, जब वह वापस घर पहुंची, तो उसके पति की तबीयत खराब थी। पूछने पर उसने बताया कि उसने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया है। उसकी हालत को देखते हुए उसे तुरंत भुलत्थ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत को नाजुक देखते हुए कपूरथला सिविल अस्पताल लाया गया था। ड्यूटी डाक्टर ने बताया कि उसकी हालत अभी नाजुक बनी हुई है।
 

swetha