फगवाड़ा चुनाव: EVM मशीन में तकनीकी खराबी के कारण देरी से शुरू हुई वोटिंग

punjabkesari.in Monday, Oct 21, 2019 - 10:10 AM (IST)

फगवाड़ा(हरजोत): पंजाब में आज चार सीटों पर हो रहे चुनाव का काम सुबह से लगातार जारी है। लोग वोट के अधिकार का प्रयोग करने के लिए पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं। फगवाड़ा के बूथ नंबर-136 में करीब 16 मिनट की देरी से वोटिंग शुरू हुई। बताया जा रहा है कि ई.वी.एम. मशीन में तकनीकी खराबी आने से देर हो गई।

इंचार्ज तरनजीत सिंह की उपस्थिति में ई.वी.एम. को ठीक किया गया और बाद में वोटिंग का काम शुरू हुआ। देरी होने पर एक वोटर तरलोचन सिंह ने नाराजगी व्यक्त की। पंजाब में कुल 33 उम्मीदवार मतदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनके नतीजे 24 तारीख को आएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News