...जब फ्रीजर में रखी मृतक देह 5 घंटे बाद हुई जीवित

punjabkesari.in Wednesday, May 15, 2019 - 10:08 AM (IST)

कालासंघियां (स.ह.): स्थानीय कस्बे में बाबा नंद चंद मृतक देह संभाल घर में मृतक देह 5 घंटे बाद जीवित पाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्थानीय पुलिस चौकी के इंचार्ज ठाकुर सिंह ए.एस.आई. और बाबा नंद चंद मृतक देह संभाल घर के सेवक गुरदीप सिंह ने बताया कि गत दिवस बाद दोपहर 2:30 बजे प्रवीण कुमारी (65) पत्नी ब्रह्म दत्त निवासी गांव जल्लोवाल जिला कपूरथला की देह फ्रीजर (मोर्चरी) में रख कर गए थे। 

उन्होंने कहा कि प्रवीण कुमारी जालंधर के पिम्स अस्पताल में कुछ दिनों से दाखिल थी, जहां उनकी मौत हो गई। मोर्चरी के सेवक गुरदीप सिंह ने कहा कि करीब 7 बजे उसने फ्रीजर खोलकर देखा तो मृतक का शरीर हरकत कर रहा था और उसकी सांसे चल रही थी। इसके बाद उसने फ्रीजर का दरवाजा खोल दिया और माता को हाथों से पानी पिलाया जो उसने पी लिया। इस उपरांत फोन कर परिवार वालों को बताया। पीड़ित की आंखों पर लगाई पट्टी खोल दी गई तो उसने आंखें खोल लीं। परिवार वाले करीब 8 बजे माता को यहां से सरकारी अस्पताल कपूरथला ले गए जहां खबर लिखे जाने तक माता ठीक बताई जा रही है। यह घटना कैसे घटी व डाक्टरों ने उसे मृतक करार कैसे दिया यह सनसनीखेज व हैरान जनक घटना बनी हुई है। 

swetha