मकान की छत गिरने से महिला की मौत,2 घायल

punjabkesari.in Saturday, Sep 21, 2019 - 12:08 PM (IST)

फगवाड़ाः फगवाड़ा में एक मकान की छत गिरने से महिला की मौत,जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार भगतपुरा में स्थित एक घर में आज सुबह अचानक मकान की छत गिर गई।

इस हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति बृजेश कुमार और उसका पुत्र शोभित तिवाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती  करावाया गया है। मृतका की पहचान रेखा रानी के रूप में हुई है।  

swetha