गंदे पानी से 10 एकड़ धान की फसल और 16 एकड़ मक्का की फसल खराब

punjabkesari.in Wednesday, Jul 17, 2019 - 11:06 AM (IST)

खन्ना(कमल): गांव रोहणों खुर्द और नसराली में नगर कौंसिल के गंदे पानी के ओवरफलो होने के कारण खेतों में घुस जाने से 10 एकड़ धान की फसल खराब हो जाने और 16 एकड़ में खड़ी मक्का की फसल सूख जाने की सूचना मिली है। 

गांवों के किसानों द्वारा एस.डी.एम. खन्ना संदीप सिंह के आगे मामला उठाने पर मामले की जांच नगर कौंसिल के ई.ओ. को करने के आदेश दिए गए हैं। इस संबंधित किसान संतोख सिंह ने बताया कि खन्ना शहर का गंदा पानी जरगड़ी साइफन में फैंका जाता है, गांव रोहणों के समीप पाइपें न होने के कारण गंदा पानी खेतों में घुस जाता है। इस कारण उसकी 2 एकड़ धान की फसल खराब हो गई। इसी तरह ही अवतार सिंह और हरवीर सिंह की 4-4 एकड़ धान की फसल और नसराली के किसान गुरजंट सिंह की 16 एकड़ मक्का की फसल खराब हो गई।

Vatika