55 किलो गांजे सहित 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Feb 11, 2019 - 11:20 AM (IST)

खन्ना(कमल): खन्ना पुलिस की तरफ से नशीले पदार्थों का कारोबार करने वालों के खिलाफ शुरू की मुहिम दौरान नार्कोटिक सैल खन्ना पुलिस पार्टी की तरफ से 55 किलो गांजे समेत 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। बरामद किए गांजे की कीमत करीब 35 लाख रुपए बताई जा रही है। 

पुलिस जिला खन्ना के एस.एस.पी. ध्रुव दहिया ने जानकारी देते बताया कि एस.पी. (आई.) जसवीर सिंह की निरगानी में डी.एस.पी.(आई) खन्ना जगविन्द्र सिंह चीमा, डी.एस.पी. पायल रछपाल सिंह ढींडसा, डी.एस.पी. मनजीत सिंह, थाना दोराहा के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर करनैल सिंह, नार्कोटिक सैल खन्ना के थानेदार लाभ सिंह और सहायक थानेदार अवतार सिंह समेत पुलिस पार्टी की तरफ से हाई-टैक नाका दोराहा में नाकाबंदी करके संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चैकिं ग की जा रही थी कि 2 व्यक्ति बस स्टैंड दोराहा तरफ से अपने सरों पर दो थैले उठा कर पैदल आ रहे थे, जो पुलिस पार्टी को देखकर घबराकर अपने सिरों पर रखे थैले फैंककर दौडऩे लगे, पुलिस पार्टी की तरफ से दोनों को ही काबू कर लिया गया, जिनकी पहचान जिला सिंह पुत्र गोलू राम और रसालू पुत्र राजमल वासियान चित्तौडग़ढ़ (राजस्थान) हाल वासियान दाना मंडी नजदीक कैनेडियन अस्पताल गांव औड़ (नया शहर) के तौर पर हुई। पुलिस पार्टी की तरफ से कथित अरोपियों की तरफ से फैंके थैलों की तलाशी लेने पर उनमें से 55 किलो गांजा बरामद हुआ। थाना दोराहा पुलिस की तरफ से दोनों ही कथित अरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

Vatika