टिप्पर-कार की टक्कर में 2 की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Apr 24, 2019 - 11:22 AM (IST)

खन्ना(सुनील): पुलिस जिला खन्ना के गांव ढंडे के पास टिप्पर-कार की जबरदस्त टक्कर में कार सवार 2 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सितार मोहम्मद निवासी गांव होल (खन्ना) और रामराज निवासी यू.पी. के तौर पर हुई है। हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने टिप्पर चालक जसवंत सिंह निवासी गांव सिहोड़ा के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश आरंभ कर दी थी। हादसे के बारे में जानकारी देते हुए ए.एस.आई. सुखविंदर सिंह ने बताया कि आज देर शाम को एक टिप्पर नीलों से माछीवाड़ा की ओर जा रहा था। ओवरटेक के चक्कर में टिप्पर सामने से आ रही ऑल्टो कार से जा टकराया। कार सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों रोपड़ में एक ईंट भट्ठे पर काम करते थे। काम निपटा वह रोपड़ से बाया दोराहा होते हुए गांव होल, खन्ना आ रहे थे कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।

क्या कहना है आई.ओ. का
आई.ओ. सुखविंद्र सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टिप्पर चालक जसवंत सिंह निवासी सिहोडा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश जारी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया गया था।

Vatika