अचानक ब्रेक लगाने से ट्राले  से टकराई कार, 2 घायल

punjabkesari.in Sunday, Jun 23, 2019 - 09:51 AM (IST)

खन्ना (सुनील): स्थानीय जी.टी. रोड पर लिबड़ा के पास ट्राला और कार में हुई टक्कर में 2 लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान मोहित शर्मा (23) पुत्र वेद प्रकाश निवासी रघुवीर नगर दिल्ली और राम रत्न मदान (65) पुत्र बख्शी राम मदान निवासी राजौरी गार्डन नई दिल्ली के तौर पर हुई।

दोनों को 108 एंबुलैंस से सिविल अस्पताल खन्ना पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राम रत्न मदान डेरा ब्यास से वापस लौट रहे थे। होंडा सिटी कार को उनका ड्राइवर मोहित चला रहा था। लिबड़ा के पास कार के आगे जा रहे ट्राले के ड्राइवर ने एकदम ब्रेक लगा दी, जिससे कार ट्राले के नीचे घुस गई और दोनों घायल हो गए। वहां से निकल रहे लुधियाना के आकाश ने 108 एंबुलैंस को सूचित किया। ई.एम.टी. परमजीत सिंह तथा पायलट राणा सिंह ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

swetha