फायरिंग कर 2 नौजवानों को किया घायल, बाप-बेटों के खिलाफ केस दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Aug 02, 2022 - 11:53 AM (IST)

खन्ना : खन्ना पुलिस ने परविंद्र सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी वार्ड नं.-12 दोराहा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों सतपाल सिंह पुत्र चुन्नी राम, गुरमीत सिंह तथा गुरप्रीत सिंह दोनों पुत्र सतपाल सिंह निवासी मंडियाला कलां तथा एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार वह पाली बिल्डर जी.टी. रोड दोराहा पर वैल्डिंग का काम करता है। 31 जुलाई को वह गुरदीप सिंह उर्फ दीपा पुत्र मनजीत सिंह निवासी रौणी, नरिंदर सिंह उर्फ लक्की पुत्र हरपाल सिंह निवासी रेलवे रोड दोराहा, मनदीप सिंह पुत्र गुरसेव सिंह निनवासी बलाला के साथ गाड़ी में सवार होकर सतपाल सिंह के पास कामकाज के संबंध में गांव भुम्मदी गए थे। वहां सतपाल सिंह गोदाम में नहीं आया था।

 नरिंदर सिंह ने सतपाल को फोन किया तो सतपाल ने उन्हें बीजा में ढाबे पर बुला लिया। वह गाड़ी में सवार होकर बीजा में ढाबे पर जा रहे थे तो बीजा के मेन चौक में कैंटर से उनकी गाड़ी को क्रॉस किया गया। जिसके बाद जब उन्होंने कैंटर के आगे गाड़ी लगाकर चालक को गलत तरीके से कैंटर चलाने का कारण पूछा तो इतने में कैंटर से तीन लोग लोहे की रॉडें लेकर निकले। तभी गाड़ी में सतपाल अपने बेटों सहित आया तथा 12 बोर राइफल से फायर जान से मारने की नीयत से उसकी तरफ किया गया। जो उसकी बाजू में लगा। जब वह जान बचाने के लिए भागने लगे तो सतपाल के बेटों ने नरिंदर सिंह लक्की पर लोहे की राडों से हमला कर दिया। वह अपनी गाड़ी मौके पर ही छोड़कर भाग निकले। उन्हें डी.एम.सी. लुधिय़ाना भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं इस घटना में दूसरे पक्ष का गुरमीत सिंह भी घायल बताया जा रहा है। पुलिस उसके बयान दर्ज करके क्रॉस केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Kalash