श्री गणेश जी की मूर्ति विसर्जित करने जा रहे भक्तों का टैंपो पलटा, 26 श्रद्धालु घायल

punjabkesari.in Monday, Sep 24, 2018 - 10:22 AM (IST)

खन्ना(सुनील): शहर से श्री गणेश जी की मूर्ति विसॢजत करने जा रहे भक्तों का टैंपो खन्ना के निकटवर्ती गांव लिबड़ा में पलट गया, जिससे आस-पास के इलाकों के 26 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
घायलों को पहले खन्ना के सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां से अधिकांश को प्राथमिक सहायता देकर छुट्टी दे दी गई। वहीं दूसरी ओर गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। 

जानकारी के अनुसार आज जब स्थानीय पुरानी सराय, जीता सिंह का खुह एवं आजाद नगर से लगभग 26 गणेश भक्त गणेश जी की मूॢत को दोराहा नहर में विसर्जित करने के लिए ले जा रहे थे तो लिबड़ा गांव के पास टैंपो का स्टेयरिंग जाम हो गया, जिससे वाहन सड़क पर पलट गया और उसमें सवार सभी भक्त गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों व परिवार वालों की सहायता से घायलों को खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

swetha