अनाज मंडी में 13वें दिन तक आई 30,875 टन धान की फसल

punjabkesari.in Sunday, Oct 14, 2018 - 12:58 PM (IST)

खन्ना (कमल): एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना में धान की आमद ने तेजी पकड़ ली है। खन्ना मंडी अधीन पड़ते उप केन्द्र रोणी में 13 अक्तूबर तक 562 टन, ईसड़ू में 184 टन और रायपुर सब सैंटर में 15 टन धान की फसल आई है। पंजाब की सभी खरीद एजैंसियों ने खन्ना मंडी में बोली दौरान धान की खरीदारी शुरू कर दी है। 

आज 13वें दिन शाम तक खन्ना मंडी में आई कुल 30,875 टन धान की फसल में से पनग्रेन ने 10,665 टन, मार्कफैड ने 4,399 टन, पनसप ने 3,890 टन, वेयर हाऊस निगम ने 2,888 टन, पंजाब एग्रो ने 4,855 टन और प्राइवेट व्यापारियों ने 3,275 टन, सब सैंटर रोणी में 562 टन व सब सैंटर ईसड़ू में पनग्रेन ने 184 टन, रायपुर में 5 टन सहित कुल 30,723 टन धान की खरीद की बताई जा रही है। खरीद एजैंसियों द्वारा खरीदी गई धान की उठाई का काम शुरू हो गया है। प्राइवेट व्यापारियों की ओर से खरीदे धान में से 3,056 टन धान को उठाया जा चुका है और कुल खरीद की 14,966 टन धान की फसल अभी भी मंडी में बिना उठाए ही पड़ी है।

Isha