संतुलन बिगडऩे के चलते छत से गिरी महिला, हालत गंभीर

punjabkesari.in Tuesday, Dec 03, 2019 - 12:56 PM (IST)

खन्ना: उत्तम नगर में रहने वाली महिला का छत से संतुलन बिगड़ गया, जिसके फलस्वरूप वह नीचे आ गिरी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन महिला मेनका देवी (30) पत्नी अमरजीत सिंह हालिया वासी उत्तम नगर खालसा स्कूल रोड खन्ना, दरबंगा जिला बिहार के पति ने बताया कि उनकी पत्नी घर की छत पर कपड़े सुखाने गई थी। इस बीच अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया, जिसके फलस्वरूप वह नीचे आ गिरी। उसे मोहल्ले वालों ने घटना के बारे में बताया, जिसके बाद उसने पत्नी को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। हादसे में घायल महिला की दोनों बाजू में मल्टी फ्रैक्चर आए हैं वहीं उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। 
 

Vatika