सड़क हादसे में 2 नौजवान घायल

punjabkesari.in Thursday, Jul 12, 2018 - 11:00 AM (IST)

खन्ना (सुनील): गत देर रात्रि करीब अढ़ाई बजे खन्ना के सीमावर्ती गांव बीजा के पास हुए एक सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल पर सवार 2 नौजवान बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें एंबुलैंस 108 की मदद से खन्ना के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार भारत (25) पुत्र सुभाष चंद्र निवासी रोहिणी नई दिल्ली, अजय कुमार (25) पुत्र विजय कुमार निवासी नई दिल्ली जब अपने मोटरसाइकिल पर दिल्ली से अमृतसर माथा टेकने के लिए जा रहे थे तो जैसे ही वे उपरोक्त स्थान के पास पहुंचे तो तभी किसी अज्ञात वाहन चालक ने इन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। दोनों घायलों को एंबुलैंस 108 की सहायता से खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाने के उपरांत घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। 

दोपहर अढ़ाई बजे दिल्ली से चले और रात अढ़ाई बजे ही हुए हादसे का शिकार इसे कुदरत की विडंबना ही कहा जाएगा कि मोटरसाइकिल सवारों ने इतना लंबा सफर तय करने के लिए अपनी यात्रा की शुरूआत गत दोपहर दिल्ली से अढ़ाई बजे की थी और ये लोग गांव बीजा के पास गत रात्रि अढ़ाई बजे हादसे का शिकार हो गए। 

Punjab Kesari