राखी बांधने आई 2 बहनों के साथ हुआ हादसा, गंभीर रूप से घायल

punjabkesari.in Tuesday, Aug 09, 2022 - 12:39 PM (IST)

खन्ना : मोरिंडा से खन्ना राखी बांधने आई 2 बहनों के साथ हादसा हो गया जिसके चलते दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को खन्ना के सिविल अस्पताल के ट्रोमा सैंटर में भर्ती कराया गया।

मिली जानकारी के अनुसार आज जब गुलजार कौर (55) पत्नी जंग सिंह एवं शिंदर कौर (60) पत्नी झिरमल सिंह निवासी मोरिंडा खन्ना में राखी बांधने के लिए पहुंचीं। तभी वे एक रिक्शा पर सवार होकर अपने जीजा के घर जा रही थीं तो अचानक सड़क पर पड़े गड्ढे के चलते रिक्शे का संतुलन बिगड़ गया तथा बीच सड़क में ही रिक्शा पलट गया। जिस समय यह हादसा हुआ गनीमत रही कि उस समय यातायात काफी कम था अन्यथा इससे भी ज्यादा नुक्सान हो सकता था। हादसे के बाद रिक्शा चालक डर के मारे रिक्शा छोड़कर भाग गया वहीं घायलों को खन्ना के सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया। हादसे में गुलजार कौर के सिर में कई टांके लगाने के बाद इनके रक्त प्रवाह को रोका गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash