दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

punjabkesari.in Thursday, Aug 22, 2019 - 11:25 AM (IST)

खन्ना: पुलिस जिला खन्ना अधीन पड़ते बौपुर गांव में एक युवती से दुष्कर्म की कोशिश के मामले में नामजद कथित आरोपी गुरप्रीत सिंह पुत्र जंगीर सिंह निवासी बौपुर ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। जिस उपरांत कथित आरोपी आज अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने उसे 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा है। फिलहाल इस मामले में कथित आरोपी की मां प्रीतम कौर पत्नी जंगीर सिंह निवासी बौपुर अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। 

बता दें कि गत दिनों पीड़िता की शिकायत पर कथित आरोपियों के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 376, 511, 323, 324, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना वाले दिन वक्त करीब 5 बजे शाम को जब पीड़िता अपने घर में मौजूद थी तो उसके पिता ट्रैक्टर लेकर खेतों में चले गए थे। इस खेत को लेकर उनका झगड़ा आरोपी गुरप्रीत सिंह पुत्र जंगीर सिंह के साथ चलता आ रहा है। इस दौरान जब वह मौके पर गई थी तो वहां आरोपी गुरप्रीत सिंह की माता प्रीतम कौर भी आ गई थी। वहां हुए झगड़े के दौरान आरोपी गुरप्रीत सिंह ने सभी के सामने उससे धक्का-मुक्की करते हुए दुष्कर्म करने की कोशिश की थी, तभी वह गालियां देने लगा था, जिसकी वीडियो उसने बना ली थी। इस उपरांत कथित आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट पर ईंटें मारी थीं। कुछ ईंटें उसके पिता को भी लगी थीं। कथित आरोपी गुरप्रीत सिंह ने कस्सी से उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला किया था, जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी और परिवार के लोग उसे सिविल अस्पताल खन्ना लेकर आए थे। वहां डाक्टरों ने एम.एल.आर. काटते हुए उसके शरीर पर 10 चोटें लगी पाईं थीं। इनमें से 5 चोटें बलंट थीं और बाकी की 5 शार्प थीं। बयान तथा एम.एल.आर. की सूरत में पुलिस ने मामला दर्ज किया था।


महिला आयोग के समक्ष पेश हुई थी पीड़िता
कथित आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़िता चंडीगढ़ में महिला आयोग के सामने पेश हुई थी। वहां पर महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने इस घटना का कड़ा संज्ञान लेते हुए जहां पुलिस से मामले संबंधी जानकारी हासिल की थी, वहीं इस संबंध में सिविल अस्पताल से भी एम.एल.आर. मंगवाई थी। इसी दौरान कथित आरोपी ने पुलिस के सामने सरैंडर कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News