नाबालिगा को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, लड़की बरामद

punjabkesari.in Monday, Sep 18, 2023 - 11:30 PM (IST)

खन्ना : सदर थाना की पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर उसकी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर घर से भगा ले जाने के आरोप में आरोपी अर्जुन कुमार पासवान निवासी पडोला थाना सफरी जिला मधुवनी (बिहार) हाल निवासी गांव बुल्लेपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

इस केस में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही पुलिस ने नाबालिग लड़की को भी बरामद कर लिया है जिसे परिजनों के हवाले किया गया। शिकायतकर्त्ता के अनुसार उसकी करीब 14 वर्षीय बेटी को आरोपी बहला फुसला कर घर से भगा ले गया था। मामले की जांच कर रहे आई.ओ. ए.एस.आई. सुरजीत सिंह ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और लड़की को बरामद कर लिया गया है। मंगलवार को माननीय अदालत में लड़की के बयान दर्ज होंगे जिसके बाद धाराओं में इजाफा हो सकता है।

Content Writer

Subhash Kapoor