एशिया की बडी अनाज मंडी की आढ़ती एसो. का चुनाव 20 को

punjabkesari.in Tuesday, Mar 12, 2019 - 10:27 AM (IST)

खन्ना(कमल): स्थानीय मार्कीट कमेटी के मीटिंग हाल में एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना की आढ़ती एसो. खन्ना के हाऊस की मीटिंग अध्यक्ष के चुनाव को लेकर हुई, जिसमें चुनाव संबंधित विचार-विमर्श किया गया, हालांकि पिछले कई सालों से अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से होता आया है, परन्तु इस बार बड़ी संख्या में आढ़तियों ने वोट के द्वारा चुनाव करवाने का  फैसला किया। 

मीटिंग दौरान फैसला किया गया कि 15 मार्च तक नामजदगियां होंगी और 20 मार्च को वोट डाली जाएगी और नतीजे भी उसी दिन ही घोषित किए जाएंगे। इस चयन प्रक्रिया को सही तरीके पूरा करने के लिए संजय घई, यादविंद्र जंडाली, राज कुमार, सतीश कुमार और अजमेर सिंह समेत 5 सदसीय कमेटी का गठन किया गया है। अंमृत लाल,  लुटावा द्वारा चुनाव प्रक्रिया का भरपूर स्वागत किया गया। 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार मार्कीट कमेटी के पूर्व चेयरमैन हरबंस सिंह और भरपूर चंद बैकटर के बीच अध्यक्ष पद को लेकर मुकाबला होने की संभावना है। इस मीटिंग दौरान पूर्व चेयरमैन हरबंस सिंह, प्रधान संजय घई, रुपिंद्र सिंह राजा गिल, गुरदियाल सिंह दियाली, यादविन्दर सिंह, भरपूर चंद, सुखविन्दर सिंह सुखी, रमनदीप सिंह, दर्शन सिंह गिल्ल, राजेश डाली, दिनेश कुमार मिंटू, खुशवंत सिंह हरियों, रणजीत सिंह गोह, निर्मल सिंह नागरा, जगतार सिंह रतनहेड़ी, लखवीर सिंह जस्सा बौंपुर, भुपिन्दर सिंह अलौड़, मोहित गोयल, कमलजीत सिंह गिल, राजदीप सिंह नागरा, गुरचरन सिंह ढींडसा, सुरजीत सिंह पूरबा, अंमृत लाल लुटावा, अंकुर जिन्दल व अन्य भी उपस्थित थे।

Vatika