प्रेम प्रसंग में असफल रहने के चलते प्रेमी ने ब्लेड से काटी गर्दन

punjabkesari.in Wednesday, Jan 23, 2019 - 12:37 PM (IST)

खन्ना (सुनील): प्रेम-प्रसंग में असफल रहने के चलते एक प्रेमी ने सिविल अस्पताल के पास बाजार में ब्लेड से अपनी गर्दन काट ली। आनन-फानन की स्थिति में उसे खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने गर्दन पर टांके लगाकर उसके रक्त प्रवाह को रोका, वहीं अस्पताल अधिकारियों की तरफ से घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। 

घटना की जानकारी देते घायल हुए लवप्रीत सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी खन्ना की मां जगजीत कौर ने बताया कि उसका बेटा एक दर्जी की दुकान पर काम करता है। लगभग एक वर्ष पहले उसका किसी लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लवप्रीत को यह डर सता रहा था कि लड़की उससे शादी नहीं करेगी। जिस कारण उसके लड़के ने शेविंग ब्लेड की सहायता से बाजार में अपनी गर्दन को काट लिया। खून से लथपथ की अवस्था में उसे खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मां ने बताया कि वह अब भी लड़की से अपने लड़के की शादी करने को तैयार है, लेकिन उसमें लड़की वालों के अभिभावकों की रजामंदी होनी चाहिए। 

सिटी थाना-2 में संबंधित आई.ओ. से बातचीत की गई तो उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अस्पताल की तरफ से उन्हें जानकारी मिली है वहीं लड़के की मां से जब फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने प्रेम-विवाह में असफल रहने की बात की पुष्टि करते हुए बताया कि उसके लड़के ने विवाह न होने की सूरत में यह कदम उठाया है। 
 

Vatika