PCR मुलाजिमों का मोटरसाइकिल घेरा, वर्दी फाड़ी और दी गालियां

punjabkesari.in Saturday, Jan 19, 2019 - 03:00 PM (IST)

खन्ना(सुनील): सिटी थाना-2 की पुलिस ने कांस्टेबल दमनप्रीत सिंह की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आई.पी.सी. की धारा 353, 186 के तहत सुखवीर सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी बसंत नगर खन्ना के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार करने उपरांत माननीय अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। शिकायतकत्र्ता के अनुसार उसकी ड्यूटी पी.सी.आर. पर है। वह अपने साथी कर्मी सुखवीर सिंह के साथ बसंत नगर में वीरवार की रात गश्त कर रहा था। 

पौने 10 बजे के करीब सहारा अस्पताल से आगे से होकर वे बसंत नगर को जा रहे थे तो खाली प्लाट से निकलकर एक व्यक्ति ने उनका मोटरसाइकिल रोक लिया। कारण पूछने पर इस व्यक्ति ने उसे धक्का मारा और वर्दी पर हाथ डाला। रोकने की कोशिश पर यह व्यक्ति गालियां देने लगा और कहने लगा कि उसका नाम सुखवीर सिंह है। वह बसंत नगर में रहता है। वह उनकी वर्दी उतरवा देगा। वह कह रहा था कि उसके एरिया में गश्त क्यों करते हो। 

इस संबंध में जब केस से संबंधित आई.ओ. जगदीप सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि कथित आरोपी को गिरफ्तार करने के उपरांत माननीय अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया।

Vatika