रंजिश के चलते महिला को घर में ले जाकर पीटा

punjabkesari.in Monday, Aug 12, 2019 - 03:52 PM (IST)

खन्ना: शहर के गुरु नानक नगर समराला रोड खन्ना में एक महिला को घर में ले जाकर पीटा गया। सिविल अस्पताल में भर्ती पूजा सिंह (27) पत्नी राज कुमार निवासी गुरु नानक नगर समराला रोड खन्ना ने बताया कि बीती रात वह अपने घर में काम कर रही थी।

मोहल्ले में रहती 2 महिलाओं ने उसे बाहर बुलाते हुए उसे दूर के रिश्तेदार के घर में ले गईं। वहां ले जाकर उससे जबरन मारपीट की गई और उसे बेहोश कर दिया गया। होश आने पर उसने अपने पति राज कुमार को फोन किया और उसने उसे सिविल अस्पताल खन्ना भर्ती कराया। मारपीट का कारण पुरानी रंजिश बताया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News